ऑनलाइन डेटिंग सुरक्षा टिप्स
आप जिनसे मिलते हैं, उनमें से ज़्यादातर बस एक अच्छा रिश्ता ढूंढ रहे होते हैं। ये आसान आदतें किसी को जानते समय आपको सुरक्षित रखती हैं।
मिलने से पहले
- जब तक सहज न लगे, ऐप में ही चैट करें
- वेरिफाइड बैज देखें
- जिससे कभी मिले नहीं, उसे कभी पैसे या गिफ़्ट कार्ड न भेजें
- अपना पता या ऑफ़िस जैसी निजी जानकारी अपने पास रखें
पहली डेट पर
- भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक जगह पर मिलें
- किसी दोस्त को बताएं कि आप कहां और कब जा रहे हैं
- आने-जाने का इंतज़ाम खुद करें
- असहज लगे तो कभी भी चले जाएं
खतरे के संकेत
- वो पैसे, क्रिप्टो या बैंक डिटेल मांगें
- वीडियो कॉल या मिलने से मना करें
- उनकी कहानी बार-बार बदले
- जल्दी से ऐप से बाहर बात करने का दबाव डालें
अगर कोई आपको असहज करे, तो ऐप में एक टैप से उसे रिपोर्ट या ब्लॉक करें। आप हमें यहां भी लिख सकते हैं: support@meetista.com